विकास परियोजना कार्यालय दनकौर के अंतर्गत आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ई.एल.एम.डी. मोबाइल एप्लिकेशन का दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

विकास परियोजना कार्यालय दनकौर के अंतर्गत आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ई.एल.एम.डी. मोबाइल एप्लिकेशन का दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 19 जून 2026महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार विकास परियोजना कार्यालय दनकौर के अंतर्गत आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय ई.एल.एम.डी. (E.LMD) मोबाइल एप्लिकेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय कार्यों को डिजिटल माध्यम से अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं सुगम बनाना तथा आँगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित सेवाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र की समस्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं पर्यवेक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें ई.एल.एम.डी. मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं विभागीय कार्यों के ऑनलाइन निष्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्र में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजना का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों, डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया एवं विभिन्न मानकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा लाभार्थियों तक सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। प्रशिक्षण के माध्यम से आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यकुशलता में वृद्धि एवं जमीनी स्तर पर सेवाओं की निगरानी को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी दनकौर संध्या सोनी, रेडीनेस मेला से राम गोविंद सिंह, मुख्य सेविकाएं एवं क्षेत्र की समस्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal