मां पटना देवी धाम में श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  1. मां पटना देवी धाम में श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

योग से निरोग रहने का दिया संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

कुंडा/प्रतापगढ़। मां पटना देवी धाम परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में लोगों को योग के महत्व, नियमित प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों व आयोजकों के मार्गदर्शन में लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान सभी ने प्रतिदिन योग करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मां पटना देवी धाम में आयोजित इस योग दिवस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर वीरेंद्र त्रिपाठी, अनुज कुमार यादव, अवधेश सिंह, फूलचंद्र, राहुल मिश्रा, रामकृपाल, प्रवीण कुमार, बिन्नू सिंह, बबलू गौतम, क्षत्रिय प्रताप सिंह, राकेशेंद्र सिंह (कोटेदार), रामलाल त्रिपाठी, तेजप्रकाश द्विवेदी, उदयराज, मदन मोहन (प्यारे कर्मी), चंदन त्रिपाठी, राजू द्विवेदी, रूपेश मिश्रा, अंकुर गुप्ता, संजय त्रिपाठी, बब्लू पाठक, त्रिभुवन मूर्ति, छोटेलाल (माली), गंगाराम सरोज, उमाशंकर सिंह, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र प्रकाश, शशिकांताकर/शशिकांत शुक्ल, निकेत त्रिपाठी (प्रबंधक चित), ब्रजेश यादव तथा किशन कुमार सहित तमाम ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें