आयकर विभाग, गाज़ियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन मुख्य अतिथि डॉ. रेनुका जैन गुप्ता, मुख्य आयकर आयुक्त, गाज़ियाबाद रहीं।

आयकर विभाग, गाज़ियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन मुख्य अतिथि डॉ. रेनुका जैन गुप्ता, मुख्य आयकर आयुक्त, गाज़ियाबाद रहीं।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक: 21 जून 2026आज आयकर कार्यालय, गाज़ियाबाद में सुश्री दीपिका मित्तल, प्रधान आयकर आयुक्त, गाज़ियाबाद के मार्गदर्शन में‌ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रेनुका जैन गुप्ता, मुख्य आयकर आयुक्त, गाज़ियाबाद रहीं। उन्होंने योग को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयकर विभाग के ज्यादा से ज्यादा अधिकारियों एवं कर्मचारियों नेउत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख रूप से श्री संजय चौरसिया, श्री नवाब सिंह, श्री अजय कुमार, श्री विकास दहिया, श्री विश्वम्भर झा, श्री सचिन बैंसला, श्री महेश कुमार, सुश्री सुषमा सिंघल एवं सुश्री एकता मित्तल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं कार्य-जीवन में संतुलन स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम का समापन ‘योग को दैनिक जीवन में अपनाने’ के संकल्प के साथ हुआ।जारीकर्ता,कार्यालय, प्रधान आयकर आयुक्त, गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें