गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 2000/-रुपये के नकली नोट, 02 नवजात शिशु के फोटोग्राफ व मोबाइल फोन बरामद।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 26.05.2026 को वादिया द्वारा थाना ट्रोनिका सिटी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्ता पूजा द्वारा वादिया की बच्ची को बिना बताये घर से ले जाकर अभियुक्त मोनू उर्फ मनोज नाम के व्यक्ति को दे देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर अभियोग पंजीकृत कर नवजात शिशु की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। तत्पश्चात दिनांक 02.06.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज, सुरागसी-पतारसी, सर्विलांस के आधार पर मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अपहृता नवजात शिशु (उम्र 11 दिन) को सकुशल बरामद किया गया तथा 12 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण की तलाश जारी थी तत्पश्चात आज दिनांक 21.06.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त नदीम खान पुत्र नईम खान निवासी ए-ब्लॉक गली न0-20 राजीव नगर खजूरी दिल्ली उम्र करीब 40 वर्ष को थाना क्षेत्र ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 2000/- रुपये नकली नोट, 02 नवजात बच्चों के फोटोग्राफ व मोबाइल फोन बरामद हुआ। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त से बरामद नकली नोट व फोटोग्राफ के बारे में पूछा तो अभियुक्त ने बताया कि ये जो 2000/- रूपये के नकली नोट मिले हैं हम लोग नकली इन नोट का प्रयोग नवजात शिशु खरीदने के लिये करते हैं। जो फोटोग्राफ आपको मिले हैं यह फोटो ग्राफ नवजात शिशुओं के हैं। यह फोटोग्राफ मुझे वाट्सएप के माध्यम से आये थे। हमारा पूरा नेटवर्क है। जो कि नवजात बच्चों को खरीदने व बेचने का कार्य करता है। इसमें हमें अच्छा कमीशन मिल जाता है। इन दो फोटोग्राफ में 01 फोटो उसी शिशु का है जिसे मेरे साथियों द्वारा दिनांक 23.05.2026 को पूजा कॉलोनी में से 11 दिन की बच्ची का अपहरण करके उसे बेचने के लिये तरन्नुम, आरती व मुझे देने आने वाले थे। इस बच्ची को मैं अपने साथियों के साथ राजू व दीप्ति को आन्ध्र प्रदेश में ले जाकर बेच देता। परंतु दिनांक 02.06.2026 को पुलिस द्वारा मेरे साथियों को उस नवजात बच्ची के साथ पकड़ लिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
नदीम खान पुत्र नईम खान निवासी ए ब्लॉक गली न0-20 राजीव नगर खजूरी दिल्ली उम्र करीब 40 वर्ष। वांछित अभियुक्तगण-1. तरन्नुम निवासी गढ्ढा कॉलोनी लोनी गाजियाबाद।2. आरती निवासी सभापुर खजूरी दिल्ली 3. राजू निवासी आन्ध्र प्रदेश राज्य4. दीप्ति निवासी आन्ध्र प्रदेश राज्य ।बरामदगी का विवरण-कब्जे से 2000/- रुपये के नकली नोट, 02 नवजात शिशु के फोटोग्राफ व मोबाइल फोन बरामद। आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त नदीम खान के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग, थाना खजूरी खास दिल्ली पर बलात्कार का 01 अभियोग (कुल- 02 अभियोग) पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












