एटा: मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन 21 और 22 जुलाई को

मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन 21 और 22 जुलाई को

संवाददाता योगेंद्र सिंह. एटा। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 33/11 केवी औद्योगिक आस्थान आईटीआई कासगंज रोड एटा पर मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 21 जुलाई (सोमवार) व 22 जुलाई (मंगलवार) को आयोजित होगा।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की कई प्रकार की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसमें बिल सुधार, गलत रीडिंग सुधार, नाम व पता संशोधन, लोड बढ़ाने या घटाने से जुड़ी प्रक्रिया, कनेक्शन परिवर्तन, जमा बिल की जांच, विलंब शुल्क सुधार, तथा अन्य तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं के बिल में त्रुटियां आने, ऑनलाइन सुधार न होने या विभागीय कार्यवाही में देरी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना और उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने बिल, पिछला भुगतान रसीद, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान बिना किसी रुकावट के किया जा सके।

शिविर में एसडीओ, जेई सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहेंगे जो उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करेंगे। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द निपटाएं।

ये भी पढ़ें दरोगा ‘मेजर लाठी’ पर गिरी गाज, पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें