प्रतापगढ़ पुलिस की छवि धूमिल करने पर दरोगा जीतेन्द्र सिंह निलंबित
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक (उ0नि0) जीतेन्द्र सिंह, जिन्हें ‘मेजर लाठी’ के नाम से भी जानें जाते है, को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों की जांच के बाद की गई है, जिसमें दरोगा पर “पुलिस की छवि धूमिल करने, पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने” के गंभीर आरोप लगे थे। क्षेत्राधिकारी सदर की रिपोर्ट के आधार पर जीतेन्द्र सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पुलिस की छवि खराब करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के साथ ही विभागीय जांच की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
ये भी पढ़ें फतेहपुर : खेत जोतने गए किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम












