फतेहपुर : खेत जोतने गए किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

खेत जोतने गए किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

फतेहपुर जनपद के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार की सुबह खेत जोतने निकले एक किसान की ट्रैक्टर पलट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कोराई गांव निवासी भोला प्रसाद मौर्य उर्फ भुल्लू रोज की तरह सुबह खेत की जुताई के लिए अपने ट्रैक्टर से खेत की ओर निकले थे। खेत की ओर बढ़ते समय किसी कारणवश ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबकर भोला प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोला प्रसाद मौर्य की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

भोला प्रसाद मौर्य (भुल्लू) सामाजिक रूप से सक्रिय और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी मौत ने गांव और आसपास के इलाकों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

फतेहपुर से बृजेन्द्र मौर्य की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें राशन दुकान चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया