राशन दुकान चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा जलेसर। तहसील जलेसर की ग्राम पंचायत जलेसर देहात में राशन की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी सार्वजनिक बैठक और जानकारी के चयन प्रक्रिया को मनमाने तरीके से पूरा कर लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार राशन दुकान चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की जानी चाहिए थी, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव ने नियमों को ताक पर रखकर चुपचाप चयन कर लिया। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कर निष्पक्ष चयन प्रक्रिया कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का आरोप
बिना बैठक के चयन प्रक्रिया पूरी
पारदर्शिता के नाम पर दिखावा
प्रधान और सचिव की मिलीभगत से गलत चयन
ये भी पढ़ें हमीरपुर: मामा-भांजी ने मंदिर में रचाई शादी












