थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा षडयंत्र रचकर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले अभियुक्त गणो मे से तीन अभियुक्त गण गिरफ्तार, कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक मोटर साईकिल स्पैलण्डर UP14FQ4078 बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी हिंडन ट्रांस एवं नगर श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम की पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा,दिनांक 19.06.2026 को वादी श्री तरूण पुत्र श्री सुखवीर सिंह निवासी ई-688 नन्दग्राम थाना नन्दग्राम गाजियाबाद ने सूचना दी कि दिनांक 19.06.2026 को आकाश त्यागी आदि 5 नफर व कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर गोली चलाई गयी जिससे वादी के हाथ मे गोली लगी है गंभीर रूप से घायल होने व लगातार जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध मे सूचना पर थाना नन्दग्राम पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। कार्यवाही का विवरण- उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए, थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया, दिनांक 21.06.2026 को दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना मिली कि आपके मुकदमे के वांछित बगैर नम्बर प्लेट मोटर साईकिल पर सवार हिण्डन रिवर मैट्रो से रोटरी मैट्रो स्टेशन से रोटरी गोल चक्कर जाने वाले रास्ते पर मोहन नगर रोड पर कही जाने की फिराक में है। उक्त सूचना पर तत्काल नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक बैरियर को आगे बढाकर एक बारगी की दबिश देकर तीन व्यक्ति मोटर साईकिल सवार बगैर नम्बर प्लेट को पकड लिया गया। उक्त अभियुक्तगण को हिरासत में पुलिस द्वारा लिया गया।अभियुक्तगण का नाम पता क्रमशः 1. आकाश त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी 15 ए भवानी एन्कलेव अटौर थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र 19 वर्ष 2. सागर पंडित पुत्र विजय शर्मा निवासी म०न0 224 न्यू आर्य नगर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष 3. राहुल शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी म0न0 68 गली न0 4 सेवा नगर थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र 26 वर्ष है। अभियुक्त राहुल के कब्जे से एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ व एक अदद मोटर साईकिल स्पेलैण्डर जिसको ई चालान एप्प सर्च किया गया न0 UP14FQ4078 बरामद हुई। अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम व पता-
1- आकाश त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी 15 ए भवानी एन्कलेव अटौर थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र 19 वर्ष ,2- सागर पंडित पुत्र विजय शर्मा निवासी म0न0 224 न्यू आर्य नगर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष ,3- राहुल शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी म0न0 68 गली न0 4 सेवा नगर थाना नन्दग्राम गाजियाबाद उम्र 26 वर्ष अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो उपरोक्त अभियुक्तगण ने एक स्वर में बताया कि दिनांक 19/06/2026 को तरूण के ऊपर राहुल शर्मा द्वारा पिस्टल से गोली चलाना स्वीकार किया तथा अभियुक्तगण से गोली चलाने के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त सागर पण्डित ने बताया कि साहब तीन दिन पहले तरूण ने मेरे साथ मारपीट की थी जिसमें मेरे होट व दाहिने हाथ पर कोहिनी के पास चोट आयी थी उसी बात को लेकर मुझमें गुस्सा था, यह बात मैने अपने दोस्तो को बतायी थी तो दिनांक 19/06/2026 को मैंने व मेरे साथियों ने तरूण को अनलि मिटेड होटल पर बात करने के लिए बुलाया था जिसमें बात बढ़ गयी थी उक्त पिस्टल मैने राहुल को सेफ्टी के लिए ले जाने के लिए कहा था बात ज्यादा बढ़ने पर राहुल ने गोली चला दी थी, तरूण को गोली लगने पर हम वहां से भाग गये थे। मोटरसाइकिल के संबंध में पूछने पर आकाश ने बताया कि यह मोटरसाईकिल मेरे दोस्त जतिन के नाम है ओर मैंने चलाने के लिए अपने पास रखी थी। साहब गल्ति हो गयी। बरामदगी का विवरण -एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर एक अदद मोटर साईकिल स्पैलण्डर रजि०न० UP14FQ4078 आपराधिक इतिहास-अभियुक्त सागर उपरोक्त के विरूद्ध थाना नन्दग्राम पर02 अभियोग हत्या संबंधी व एससी/एसटी एक्ट मारपीट संबंधी व थाना सिहानी गेट पर मारपीट संबंधी कुल 03 अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना नन्दग्राम पुलिस टीम कमिश्नरेट गाजियाबाद।












