गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत,स्वाट टीम “ग्रामीण जोन” व थाना ट्रोनिका सिटी, पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
आज दिनांक 20.06.2026 को स्वाट टीम “ग्रामीण जोन” व थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध गांजा की तस्करी करने वाले अभियुक्त अरमान पुत्र शहजाद निवासी अशोक विहार पानी टंकी वाला रोड आशियाना सिटी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष को चौकी क्षेत्र पुस्ता से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल 1.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुछताछ का विवरण- अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं चोरी-छिपे बाहर से गांजा लेकर आता हूँ तथा गांजा की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर महंगे दामों पर बेच देता हूँ तथा जो रूपये मिलते हैं, उनसे अपने शौक पूरे करता हूँ। आज मैं गांजे को बेचने के लिए ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में आया था कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अरमान पुत्र शहजाद निवासी अशोक विहार पानी टंकी वाला रोड आशियाना सिटी थाना लोनी
गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरण कुल 1.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर गांजा की तस्करी करने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम- स्वाट टीम “ग्रामीण जोन”।थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












