गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा अवैध गांजा बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 किलो 956 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 9,500 रुपये बरामद ।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा अवैध गांजा बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 किलो 956 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 9,500 रुपये बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन के अंतर्गत, डीसीपी श्री धवल जायसवाल हिंडन ट्रांस एवं नगर के नेतृत्व में एसीपी श्री अभिषेक श्रीवास्तव, इन्दिरापुरम द्वारा, कार्यवाही का विवरण – दिनांक 20.06.2026 की रात्रि को चेकिंग के दौरान थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई। गांजा बेचने वाला अभियुक्त शाहरूख पुत्र आरिफ निवासी म0न0 570 गली नं0 07 आश्रम रोड थाना नंदग्राम गाजियाबाद उम्र 30 वर्ष को 04 किलो 956 ग्राम गांजा व गांजा बिक्री के 9,500 रुपये के साथ सैक्टर 07 सर्विस रोड टी पाइन्ट के पास से समय करीब 03.13 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया की मैं गांजा दिल्ली से लाता हूँ लेकिन जिस भी आदमी से मैं गांजा लाता हूँ मुझे उसका नाम-पता नही पता है। मैंने इसमें से कुछ गाँजा चलते-फिरते नशा करने वालों को बेंच दिया है जो रुपये बरामद हुए है इसी गांजा के है जिससे अपना घर का खर्चा चलाता हूँ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
शाहरूख पुत्र आरिफ निवासी- म0न0 570 गली नं0 07 आश्रम रोड थाना नंदग्राम गाजियाबाद उम्र 30 वर्ष बरामदगी 04 किलो 956 ग्राम नाजायज गांजा,9500/- रुपये गांजा बिक्री के। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-अभियुक्त के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर गांजा बरामदगी का एनडीपीएस सम्बन्धी 01 अभियोग पंजीकृत है। 01 अभियोग मारपीट का थाना इन्दिरापुरम पर पंजीकृत है अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम-थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें