जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन, में, जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, 8.89 लाख पौधरोपण लक्ष्य के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


गाजियाबाद।दिनांक:20/06/2026 जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती सभागार, गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी (सामाजिक वानिकी प्रभाग), समिति के नामित एवं पदेन सदस्य तथा संबंधित कार्यदायी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद गाजियाबाद को शासन द्वारा पुनः आवंटित 8,89,300 पौधों के लक्ष्य के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मुख्य निर्देश एवं निर्णय:
सभी कार्यदायी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिन्हांकन एवं अग्रिम मृदा कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।लोक निर्माण विभाग एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को सड़कों एवं मार्गों के किनारे एक ही प्रजाति के थीमैटिक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हिण्डन नदी के किनारे पूर्व में चिन्हित स्थलों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने हेतु जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं जिला पंचायती राज अधिकारी को प्रत्येक न्याय पंचायत में एक-एक वृहद भूखण्ड मियावाकी वृक्षारोपण हेतु चयनित करने के निर्देश दिए गए। आगामी 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव के अंतर्गत सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के संकल्प को दोहराते हुए सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया, ताकि निर्धारित लक्ष्य को प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके।












