गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश,थाना निवाड़ी पुलिस टीम द्वारा गौवध के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक 07.04.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना निवाड़ी पर आवेदक ने तहरीर दी कि ग्राम खिंदौडा के जंगल में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गौवंश के अवशेष डाल रखे है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निवाड़ी पर तत्काल सुसंगत धाराओं 3/5/8 गौवध निवारण अधिनिमय में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात थाना निवाड़ी पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के माध्यम से उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया। उक्त घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये 03 अभियुक्त 1. नफीस उर्फ नवाब पुत्र शौकत निवासी ग्राम धौलडी थाना जानी मेरठ 2. परवेज पुत्र शौकत निवासी कस्बा व थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ 3. इस्लू उर्फ इस्लामूद्दीन पुत्र जबद्दीन निवासी ग्राम जेई थाना भावनपुर मेरठ पूर्व से न्यायिक अभिरक्षा में है। दिनांक 21.06.2026 को थाना निवाड़ी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त शावेज उर्फ सोनी पुत्र दिलशाद निवासी श्यामनगर थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त शावेज उर्फ सोनी उपरोक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों 1. नफीस उर्फ नवाब पुत्र शौकत निवासी ग्राम धौलडी थाना जानी मेरठ 2. परवेज पुत्र शौकत निवासी कस्बा व थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ 3. इस्लू उर्फ इस्लामूद्दीन पुत्र जबद्दीन निवासी ग्राम जेई थाना भावनपुर मेरठ के साथ मिलकर गौकशी की घटना कारित करता है।मैं अपनी स्कूटी से जगह-जगह जाकर रैकी करके अपने साथियों को स्थान बताता था तथा चिन्हित स्थान पर हम मिलकर गौकशी की घटना कारित करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
शावेज उर्फ सोनी पुत्र दिलशाद निवासी श्यामनगर थाना लिसाडीगेट जनपद मेरठ उम्र करीब 21 वर्ष। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- अभियुक्त के विरुद्ध थाना निवाड़ी पर उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक,इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना निवाड़ी पुलिस टीम।












