राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य जी के के प्रयास से बदली कम्पोजिट विद्यालय ऐमापुर की तस्वीर

राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य जी के के प्रयास से बदली कम्पोजिट विद्यालय ऐमापुर की तस्वीर

संवाददाता सुमित मिश्रा

प्रतापगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय ऐमापुर, बाबागंज को गोद लेकर कराए गए विकास कार्यों के बाद विद्यालय का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण, स्वच्छ परिसर तथा सुदृढ़ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर और प्रेरणादायक बन गया है।

विद्यालय में हुए विकास कार्यों से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और नियमित उपस्थिति में भी सकारात्मक वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राज्यसभा सांसद श्री अमरपाल मौर्य जी ने कहा कि लक्ष्य यह है कि प्रतापगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करे। शिक्षा के माध्यम से ही गांव और समाज का समग्र विकास संभव है, और इसी सोच के साथ विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें हथिगवां पुलिस की मुस्तैदी से 9 कछुए बरामद, तस्कर पल्सर बाइक छोड़कर फरार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें