पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती सुनीति द्वारा एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती दीक्षा सिंह के साथ थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) का वार्षिक निरीक्षण किया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा






पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती सुनीति द्वारा एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती दीक्षा सिंह के साथ थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेख कक्ष, थाना हवालात आदि निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, तथा कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा की गई। डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा थाना कार्यालय में संधारित समस्त रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी एवं समस्त विवेचकों को गुमशुदा बच्चों से संबंधित लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही Special Need बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत संचालित ऑपरेशन अपराजेय के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए संवेदनशील मामलों में त्वरित पुलिस कार्यवाही, नियमित सत्यापन, सतत निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नरेेट गौतमबुद्धनगर।












