प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिंदा बम के साथ युवक गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ जनपद के थाना पट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 अदद जिंदा अवैध देशी बम के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त ऋषभ शुक्ला को क्षेत्र के ग्राम कोहराव स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 जिंदा देशी बम बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में बीज विक्रेता की निर्मम हत्या, साथी गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर












