प्रतापगढ़ में बीज विक्रेता की निर्मम हत्या, साथी गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर

प्रतापगढ़ में बीज विक्रेता की निर्मम हत्या, साथी गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ जिले की पट्टी तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दयालगंज बाजार के समीप नहर में एक व्यक्ति का शव और दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में पाया गया।

जानकारी के अनुसार, अकारीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा (45) दयालगंज बाजार में बीज भंडार की दुकान संचालित करते थे। सोमवार शाम वह अपने साथी बृजेश यादव निवासी धरौली के साथ कहीं गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने दयालगंज बाजार के पास नहर में एक शव और एक घायल व्यक्ति को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान ओमप्रकाश वर्मा के रूप में की, जबकि गंभीर रूप से घायल बृजेश यादव को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 100 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी महिंद्रा पिकअप व अवैध शस्त्र बरामद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें