दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप तिवारी की टीम ने दबोचा  

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप तिवारी की टीम ने दबोचा

 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

महेशगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी दर्ज दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर चौराहे के पास से दबोचा।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज श्री संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इसी क्रम में उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल अनिल यादव की टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना महेशगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 153/2026 से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. वारिस पुत्र नूर मुहम्मद, निवासी अहलादगंज घोसियाना, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 126(2), 351(3) बीएनएस, 3A/4(2) पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(w), 3(2)(va), 3(2) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें