कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान शासन की प्राथमिकता है। इसलिए प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पेयजल, पेंशन एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें रात्रि चौपाल में पहुंचे डीएम अभिषेक पाण्डेय, प्रेमधर पट्टी में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं












