शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने किया।

बैठक में जनपद के सम्मानित शिक्षकों ने भाग लिया और शिक्षक हितों, शिक्षा व्यवस्था तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अपने विचार साझा किए।इस दौरान आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेते हुए चुनाव को सफल बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता एटीएम फ्रॉड गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 03 एटीएम कार्ड बरामद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें