भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में ब्राह्मण समाज ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर, बिहार
बिहार राज्य में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस संबंध में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद तिवारी, प्रद्युम्न मिश्रा (पिंकू), रामनिवास दीक्षित, देवरंजन मिश्रा , अतुल त्रिवेदी, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी के एनकाउंटर की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या फर्जी मुठभेड़ की पुष्टि होती है तो संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि न्याय और कानून के शासन में सभी नागरिकों का विश्वास बना रहना चाहिए। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार का ध्यान इस प्रकरण की ओर आकर्षित करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज द्वारा आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। ज्ञापन प्राप्त कर उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों तक मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया।












