भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन
लालगंज (प्रतापगढ़)।बिहार प्रदेश के बहुचर्चित भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर बुधवार को जनपद प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी शैलेंद्र वर्मा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार संगठन की प्रतापगढ़ कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय शुक्ल समाजसेवी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रकरण से जुड़े दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र मधुबनी, अधिवक्ता आलोक मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव मंडन मिश्र, राष्ट्रीय सचिव अवधेश शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष राजेश चंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी












