पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संचालित कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा एवं पंजीकरण की जांच हेतु,संयुक्त टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षकDIOS) तथा(CFO) सम्मिलित रहें

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संचालित कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा एवं पंजीकरण की जांच हेतु,संयुक्त टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षकDIOS) तथा(CFO) सम्मिलित रहें

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संचालित कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा एवं पंजीकरण की जांच हेतु एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया है। उक्त संयुक्त टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सम्मिलित रहें। आज दिनांक 23.06.2026 को संयुक्त टीम द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में संचालित 20 कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण अभिलेखों एवं फायर फाइटिंग उपकरणों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं पंजीकरण संबंधी अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया, जिनमें से 12 कोचिंग संस्थानों की अग्निशमन व्यवस्थाएं सही पायी गयी है। 06 कोचिंग संस्थानों में कतिपय अग्निशमन व्यवस्थाएं सही नही मिली है, जिसके संबंध में कार्यवाही की जा रही है। 02 कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण न पाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त सेक्टर-104 में स्थित एक होटल व एक गेमिंग जोन को भी अग्निशमन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु चेतावनी दी गई है। अन्य संस्थानों में पाई गई कमियों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा इस प्रकार की जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें