‍मोहर्रम के मद्देनजर प्रतापगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, 25 जून रात 9 बजे से 26 जून रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

‍मोहर्रम के मद्देनजर प्रतापगढ़ में रूट डायवर्जन लागू, 25 जून रात 9 बजे से 26 जून रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। मोहर्रम पर्व के अवसर पर जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में यह व्यवस्था 25 जून 2026 की रात्रि 9 बजे से 26 जून 2026 की रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में प्रतापगढ़ शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।डायवर्जन व्यवस्था के अनुसार सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, वाराणसी और जौनपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वाहन चिलबिला, बिहारगंज, सुखपाल नगर, भुपियामऊ, रानीगंज, लालगंज और लीलापुर मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस, प्रशासनिक एवं खाद्य सामग्री वाहनों को छूट प्रदान की जाएगी।जनपद पुलिस ने वाहन चालकों, ट्रांसपोर्ट एजेंसियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन एवं यातायात निर्देशों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें