कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 25 जून 2026। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने पर जोर दिया गया।प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें