विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पीड़िता का गर्भपात कराने के आरोप में वांछित अभियुक्त मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष यादव के खिलाफ थाना फतनपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना फतनपुर पुलिस ने उसे क्षेत्र के तारडीह प्राइमरी स्कूल, केवरा कला के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें जिला कारागार में 25 जून को निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर












