गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधी पर अंकुश लगाने हेतु, निरन्तर प्रयास किये जा रहा है।इसी क्रम में,दिनांक 23.06.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों 1. अमन उर्फ अरमान पुत्र बबलू निवासी जीवन गेट थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष 2. अमन पुत्र शहजाद अली निवासी अमन चौक जीवन गेट थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। उक्त बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना दयालपुर उत्तरी पूर्वी दिल्ली पर चोरी का अभियोग पंजीकृत है। उपरोक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर सुसंगत धारा 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटर साइकिल हमने करीब 02 माह पहले दिल्ली से चोरी की थी जिसे हमने अभी तक छिपा रखा था। हम इस चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक
में जा रहे थे कि पुलिस चेकिंग में पकड़े गये। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-1. अमन उर्फ अरमान पुत्र बबलू निवासी जीवन गेट थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष2. अमन पुत्र शहजाद अली निवासी अमन चौक जीवन गेट थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब20 वर्ष ।बरामदगी का विवरण-दिल्ली से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल बरामद । आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-उपरोक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना दयालपुर उत्तरी पूर्वी दिल्ली में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है ।तथा अभियुक्त अमन उर्फ अरमान पुत्र बबलू उपरोक्त के विरूद्ध वाहन चोरी के सम्बन्ध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 05 अभियोग, थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग, थाना नन्दग्राम पर 01 अभियोग पंजीकृत है तथा उक्त चोरी का वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है।(कुल अभियोग -09)। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैगिरफ्तार करने वाली टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












