मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।इसी क्रम में रानीगंज क्षेत्राधिकारी श्री विनय प्रभाकर साहनी ने थाना रानीगंज क्षेत्र के बैरमपुर एवं दुर्गागंज स्थित ताजिया स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोहर्रम ताजिया जुलूस में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। इसके लिए क्षेत्र में लगातार गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें