प्रतापगढ़: गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, मासूम बच्ची समेत तीन गंभीर घायल

 

गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, मासूम बच्ची समेत तीन गंभीर घायल

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे के बूथ संख्या 572 के पास एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुंडई ग्रैंड i10 कार में सवार एक परिवार बिहार-झारखंड क्षेत्र से दिल्ली के रोहिणी जा रहा था। कार में बृजेंद्र सिंह, रानी सिंह, उनके पिता दामोदर सिंह और माता कलावती देवी सवार थे। जैसे ही वाहन गंगा एक्सप्रेसवे के बूथ संख्या 572 के समीप पहुंचा, अचानक कार का एक टायर फट गया। तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामगढ़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया।

सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें पोषाहार’ से ‘निरीक्षण’ तक सवाल ही सवाल: उरुवा बाल विकास परियोजना में आरोपों से मचा प्रशासनिक हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें