विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत
लालगंज क्षेत्र के धूसरनाथ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतक की पहचान मातादीन निवासी निशा सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पर तार गिरा हुआ था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101.39 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार












