अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण के अभियोग से संबंधित एक वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार सोनकर को थाना क्षेत्र के बाईपास कटरा महकनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध अपहरण से संबंधित मामला दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर की व्यवस्था पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने की जांच की मांग












