पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 29 जून 2026। जनपद के पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की उपस्थिति में आमजन की शिकायतें सुनीं।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक मामले का पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख निस्तारण कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जाए।

ये भी पढ़ें अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें