मॉडल प्राइमरी स्कूल उमापुर में चल रहे निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य का औचक निरीक्षण

मॉडल प्राइमरी स्कूल उमापुर में चल रहे निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य का औचक निरीक्षण

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

आज चेयरपर्सन प्रतिनिधि लालगंज श्री संतोष द्विवेदी ने ब्लॉक सांगीपुर क्षेत्र स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल उमापुर में चल रहे निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।श्री द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बताया गया कि विद्यालय के पूरे मैदान (ग्राउंड) में इंटरलॉकिंग बिछाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है। कार्य पूर्ण होने के बाद छात्रों एवं विद्यालय परिवार को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिसर उपलब्ध होगा, जिससे बच्चों की दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें