जन शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें अधिकारीः नन्दी

जन शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें अधिकारीः नन्दी

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

मंत्री नन्दी ने की प्रयागराज के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत प्रगति समीक्षा बैठक में विलम्ब से पहुंचने पर एसडीएम फूलपुर और बारा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश खराब कार्यप्रणाली की शिकायत पर मंत्री नन्दी ने करेली थानाध्यक्ष को हटाने का दिया निर्देश जिले को चरस, अफीम, स्मैक और जुए से पूर्णतः मुक्त कराया जाएः नन्दी

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश
कार्रवाई के नाम पर किसी भी व्याापारी को अकारण उत्पीड़ित न किया जाएः नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद प्रयागराज के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, राजस्व, महिला सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित प्राथमिक कार्यों की प्रगति समीक्षा की। जिसमें मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।
बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। लेकिन एसडीएम फूलपुर और एसडीएम बारा काफी विलम्ब से बैठक में पहुंचे, जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खराब कार्य प्रणाली के लिए थानाध्यक्ष करेली को हटाने के निर्देश दिए गए। भ्रामक व अतिरेक सूचना देने के लिए जिला आर्थिक सांख्यिकी अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जनता की शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराया जाए।
पुलिस अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित फुट पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया। जुआ अड्डों पर कार्रवाई और एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के आदेश दिए गए। कहा कि जिले को चरस, अफीम, स्मैक और जुए से पूर्णतः मुक्त कराया जाए। सभी विवेचनाओं का समयांतर्गत निस्तारण किया जाए। जिस भी विवेचक की लापरवाही पाई जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश डीसीपी सिविल लाइंस व डीसीपी ट्रैफिक को दिए। फूड सेफ्टी अधिकारी को कठोर निर्देश दिए कि जो लोग मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, किन्तु किसी भी व्याापारी को अकारण उत्पीड़ित न किया जाए। एक ही प्रकार के मामले में दोहरे मापदण्ड न अपनाए जाएं। मंत्री नन्दी ने एडीएम फाइनेंस को आरसी का मिलान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 64 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बन रहे कन्वेंशन सेंटर और ऑडिटोरियम के निर्माण में गति प्रदान करने के निर्देश दिए। अवैध खनन को कठोरता से बंद कराने की कार्रवाई करने के निर्देश जिला खनन अधिकारी को दिए। मंत्री नन्दी ने दाखिल खारिज की कार्रवाई निर्धारित समयावधि के अंदर ही पूरी करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को पुराने वादों का निस्तारण करने एवं भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कहा कि मुक्त कराई गई भूमि पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, सचिव पीडीए विनित कुमार सिंह, डीसीपी गंगा नगर, डीसीपी नगर, डीसीपी यमुना नगर, डीसीपी ट्रैफिक, डीडीओ जीपी कुशवाहा, एडीएम वित्त राजस्व विनिता सिंह, एसडीएम हंडिया आकांक्षा सिंह के साथ हीं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें