कुंडा में भव्य स्वागत समारोह — न्यायिक गरिमा का होगा साक्षी, नेतृत्व में हैं पं. हनुमान प्रसाद पांडे जी

कुंडा में भव्य स्वागत समारोह — न्यायिक गरिमा का होगा साक्षी, नेतृत्व में हैं पं. हनुमान प्रसाद पांडे जी

कुंडा, प्रतापगढ़: न्यायिक क्षेत्र में समर्पण, सम्मान और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनने जा रहा है कल का दिन, जब सिविल बार एसोसिएशन कुंडा द्वारा एक ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह समारोह 26 जुलाई 2025, शनिवार सुबह 9:00 बजे, न्याय भवन परिसर, बीवानी कुंडा में आयोजित होगा।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार और प्रेरणास्त्रोत हैं — सिविल बार एसोसिएशन कुंडा के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता पं. हनुमान प्रसाद पांडे जी, जिनके अथक प्रयासों, दूरदर्शिता और समर्पण से यह आयोजन संभव हो सका है। अधिवक्ता समुदाय में उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता, न्याय के सजग प्रहरी और अधिवक्ताओं की आवाज़ के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है।

मुख्य अतिथि होंगी — माननीय श्रीमती मंजूरानी चौहान जी, प्रशासानिक न्यायमूर्ति, जनपद प्रतापगढ़ (वर्तमान न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद), जिनकी उपस्थिति न्यायिक क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे —

माननीय सत्य प्रकाश त्रिपाठी जी (जनपद न्यायाधीश, प्रतापगढ़)

माननीय बाबूराम जी (अपर जिला जज, प्रतापगढ़)

श्रीमती कुमुद उपाध्याय जी (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़)

स्वागत भाषण प्रस्तुत करेंगे —

श्रीमती आकृति गौतम (अवर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुंडा)

श्री प्रशांत सिंह (न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुंडा)

पंकज उपाध्याय, महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन कुंडा एवं पूरी अधिवक्ता टीम के सहयोग से यह आयोजन न्याय और अधिवक्ताओं के आपसी संबंध को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

इस समारोह का मूल उद्देश्य केवल स्वागत करना नहीं, बल्कि न्यायिक सेवा से जुड़े हर अधिवक्ता को यह अहसास कराना है कि उनका योगदान अमूल्य है — और इस सोच को दिशा दी है पं. हनुमान प्रसाद पांडे जी ने, जो वर्षों से न केवल अधिवक्ताओं के हित में आवाज़ उठा रहे हैं, बल्कि हर संघर्ष में सबसे आगे खड़े मिलते हैं।

विशेष संवाददाता, सिविल बार एसोसिएशन कुंडा

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: धान की रोपाई कर रही मां-बेटी पर दबंगों का कहर, लाठियों से किया हमला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें