प्रतापगढ़: धान की रोपाई कर रही मां-बेटी पर दबंगों का कहर, लाठियों से किया हमला

धान की रोपाई कर रही मां-बेटी पर दबंगों का कहर, लाठियों से किया हमला

थाने ने नहीं दर्ज किया मुकदमा, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता: रोहित वर्मा प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के तिरछा गांव में मंगलवार को खेत में धान की रोपाई कर रही मां-बेटी पर आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला किया और विरोध करने पर बेटी को खेत में पटक दिया।

हमलावरों ने मोबाइल तोड़ा, बाल पकड़कर घसीटा

पीड़िता सुरेश कुमारी अपनी बेटी के साथ खेत में काम कर रही थीं, तभी गांव के अर्पित पटेल, राजीव रंजन पटेल, रामदेव, अवध राज पटेल और अश्विनी पटेल लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। दोनों महिलाओं को मारापीटा गया। आरोप है कि जब बेटी ने घटना का वीडियो बनाना चाहा तो उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और बाल पकड़कर खेत में घसीटा गया।

बचाने आई महिला का हाथ तोड़ा

घटना के दौरान सुशीला देवी नामक महिला जब बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

थाने में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

घायल महिलाएं मेडिकल कराने के बाद महेशगंज थाने पहुंचीं और तहरीर दी। लेकिन थाना अध्यक्ष ने समझौते का दबाव बनाया और मुकदमा दर्ज नहीं किया। थक-हारकर पीड़िता ने प्रतापगढ़ एसपी डॉ. अनिल कुमार से शिकायत की, लेकिन वहां से भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित परिवार में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है, और ग्रामीणों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से दबंगों की गिरफ्तारी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें मिर्जापुर हलिया सिगटा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली उजागर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें