एटा: अखिल भारतीय जनहित किसान संघ ने डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

एटा अखिल भारतीय जनहित किसान संघ ने डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा। अखिल भारतीय जनहित किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांग रखी गई कि जनपद में यूरिया व डीएपी खाद की काला बाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। किसानों ने कहा कि बिजली कटौती के कारण उन्हें 24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही। बरसात न होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि तहसीलों में खतौनी में नाम गलत होने, एक ही नाम पर कई खातों की फर्द निकालने पर अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। पहले ₹20 में फर्द निकल जाती थी, अब ₹800 तक खर्च हो रहे हैं, जिससे किसानों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इसके अलावा विद्यालयों में कोर्स और ड्रेस के नाम पर भी अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। किसानों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा चार-चार ड्रेस, जूते व अन्य सामान अपने निर्धारित दुकानों से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जिससे अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। संघ ने मांग की कि कोर्स व ड्रेस की बिक्री पर नियंत्रण स्थापित किया जाए।

ज्ञापन में नगर पंचायत सकीट में वर्षों से बंद पड़ी पानी की टंकी को जल्द शुरू कराने की भी मांग की गई ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह क्रांतिकारी, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह, जिला सचिव राजेश शाक्य, जिला संगठन मंत्री संतोष चौहान, जिला उपाध्यक्ष अवनीश यादव, प्रदेश सचिव अंकित कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष करिश्मा यादव, अतुल कुमार, अजय कुमार, रजत कुमार, बृजेश राजपूत, राम बेटी बघेल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें एटा में मंत्री के विवादित बयान से भड़का वैश्य समाज, परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया