गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट थाना नन्दग्राम पुलिस टीम एवं एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अन्तर्गत चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, 05 लाख रुपये (ड्रग मनी), घटना में प्रयुक्त कार व अन्य उपकरण (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ बयालीस लाख रुपये। ₹1,42,00,000/-), बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अन्तर्गत ad, सीपी, श्री केशव कुमार चौधरी अपराध शाखा कानून-व्यवस्था के अंतर्गत थाना नन्दग्राम पुलिस टीम एवं एएनटीएफ (ANTF) मेरठ द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त चेकिंग के दौरान आशियाना चौक से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर एफ-4, फर्स्ट फ्लोर, शक्ति खण्ड, इन्द्रापुरम से अवैध नशीले पदार्थ, अन्य उपकरण, घटना में प्रयुक्त कार व 05 लाख रुपये नकद (ड्रग मनी) बरामद किये गए। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताःनितिन यादव पुत्र राधे श्याम यादव, मूल निवासीः लगना मनी, थाना बसरेहर, जनपद इटावा।हाल निवासीः राजीव ठाकुर के फ्लैट में किरायेदार, पाम रिसोर्ट, फ्लैट संख्या 1105, राजनगर एक्सटेंशन, थाना,नन्दग्राम, गाजियाबाद। (उम्र-32 वर्ष) पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह काफी समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के कार्य में संलिप्त है। बरामद माल वह जल विहार, दिल्ली से लेकर आता है। जल विहार से गांजा खरीदता है और फिर उसे अपने मकान पर लाकर उसकी पैकिंग करता है।पैकिंग करने के उपरांत, वह गांजा, चरस या एमडीएमए अपने एक साथी (जो गाजियाबाद का निवासी है) को बेचने के लिए देता है तथा दिन भर की बिक्री का हिसाब करता है। उसका साथी सुबह और शाम, दोनों समय इस फ्लैट पर आता है। अभियुक्त अपना सारा माल इसी फ्लैट पर रखता है और राजनगर वाले फ्लैट पर कोई माल लेकर नहीं जाता है। माल की बिक्री से प्राप्त धनराशि भी वह इसी फ्लैट पर रखता है और उन्हीं पैसों से अपनी ब्रेज़ा गाड़ी द्वारा जल विहार, दिल्ली जाकर पुनः माल खरीदकर लाता है।आपराधिक इतिहासःअभियुक्त नितिन यादव उपरोक्त के विरुद्ध थाना नन्दग्राम पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से संबंधित 02 अभियोग तथा थाना इन्द्रापुरम में आबकारी एक्ट/माल बरामदगी/गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 03 अभियोग (कुल 05 अभियोग) पंजीकृत हैं। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरणः1. 20 ग्राम एमडीएमए, 66 ग्राम ओजी, 7.908 किलोग्राम गांजा, 3.182 किलोग्राम मैंगो गांजा, 132 ग्राम चरस व 922 ग्राम गांजा चूरा 2. 01 मारुति ब्रेजा कार ,3. 02 आधार कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस 4. 01 पैन कार्ड, 10 बैंक कार्ड 5. 04 इलेक्ट्रॉनिक कांटे 6. 01 प्लास्टिक पैकिंग मशीन व पैकिंग मटेरियल 7. 06 मोबाइल फोन 8. ₹5,00,000/- रुपये ड्रग मनी नकदा (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,42,00,000/-)गिरफ्तार करने वाली टीमःथाना नन्दग्राम पुलिस टीम (कमिश्नरेट गाजियाबाद) एवं एएनटीएफ (ANTF) मेरठ।












