थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन बरामद, 19 लाख,रुपये फ्रीज

थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन बरामद, 19 लाख,रुपये फ्रीज

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण ad,सीपी, श्री केशव कुमार चौधरी अपराध शाखा एवं कानून-व्यवस्था के निर्देशन में डीसीपी श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में एसीपी श्री अमित सक्सेना द्वारा खुलासा करते हुए बताया।श्री राम प्रकाश हुरिया, निवासी रामप्रस्थ कालोनी गाजियाबाद के साथ दिनांक 22.05.2026 से 04.06.2026 के बीच साइबर अपराधियों द्वारा मनी लॉड्रिंग केस का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट में रखकर उनके बैंक खाते से 2.19 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड की घटना के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में इस गैंग के सदस्य अभियुक्त शुभम सिंह यादव को घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन व अन्य अभिलेखों के साथ दिनांक 29.06.2026 को थाना क्षेत्र अजगैन, उन्नाव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शुभम सिंह यादव ने पूछने पर बताया कि वह एमबीए करने के बाद होटल लीज लेने तथा कन्स्ट्रक्शन का व्यवसाय करने लगा। शुभम सिंह यादव के वकील ओंकार श्रीवास्तव ने लखनऊ मटियारी में मेडिकल स्टोर चलाने वाले आसिफ अंसारी के माध्यम से प्रयागराज निवासी हरिओम पाण्डेय से शुभम सिंह यादव की मुलाकात करायी। शुभम सिंह ने बताया कि हरिओम पाण्डेय ने मुझे शेयर ट्रेडिंग प्लटेफार्म के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया था और शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म में प्रयोग करने के लिए खातों की डिटेल उपलब्ध कराने के लिए कहा था और बताया था कि इन खातों में शेयर ट्रेडिंग में कमाये हुए लाभ का पैसा आयेगा जिसका 5 प्रतिशत आपको मिलेगा।शुभम सिंह ने अपने बैंक खाते की इन्टरनेट बैंकिंग के क्रेडेन्सियल हरिओम पाण्डेय को दे दिये तथा हरिओम पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराये गये साफ्टवेयर के माध्यम से बैंकिंग ट्रांजेक्शन ओटीपी अपने मोबाइल नम्बर से फारवर्ड कर दिये।विवेचना से यह भी प्रकाश में आया है कि इस गैंग के सदस्य हरिओम पाण्डेय को गैंग के विदेश में बैठे सदस्यों से क्रिप्टो करेंसी में कमीशन मिलता था। गैंग के विदेश में बैठे सदस्य सिंगापुर से पीड़ित से फ्रॉड कर बैंक खाते में प्राप्त किये पैसे को आनलाइन ट्रांसफर कर विभिन्न खातों में डायवर्ट कर साइफन करते हैं। ये अभियुक्त डिजिटल अरेस्ट के लिये पीड़ित को कम्बोडिया से व्हाट्सअप कॉल किये थे। अभियुक्तों द्वारा डिजिटल अरेस्ट के लिये जिन नम्बरों का प्रयोग किया गया वो अमरोहा उत्तर प्रदेश, बहाबलपुर उड़ीसा तथा फरीदकोट पंजाब से इशू हुए थे। इन सिम को इशू करने वाले Point Of Sell (POS) के विरूद्ध कार्यवाही प्रचलित है।आसिफ अंसारी तथा ओंकार श्रीवास्तव के साथ हरिओम पाण्डेय की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- शुभम सिंह यादव पुत्र अजीत सिंह निवासी 559 केएचए/149, श्रीनगर आलमबाग, आरके गेस्ट हाउस के पास, लखनऊ, उत्तर प्रदेश उम्र करीब 37 वर्ष शिक्षा एमबीए ।
गिरफ्तारी स्थान – थाना क्षेत्र अजगैन, उन्नाव।बरामदगी का विवरण – 02 मोबाइल फोन व अन्य अभिलेख ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम, कमिश्नरेट गाजियाबाद ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें