पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में व डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ग्रेटर नोएडा द्वारा साइबर ठगी के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की धनराशि मात्र 08 दिनों के भीतर वापस कराई गई।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ग्रेटर नोएडा द्वारा शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर सेल ग्रेटर नोएडा द्वारा तत्काल तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। लगातार प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की ₹1,00,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने के उपरांत पीड़ित द्वारा डीसीपी ग्रेटर नोएडा से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर पीड़ित द्वारा साइबर सेल ग्रेटर नोएडा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए साइबर सेल पुलिस टीम का धन्यवाद दिया गया। पीड़ित ने गौतमबुद्धनगर पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि समयबद्ध पुलिस कार्रवाई के कारण उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस मिल सकी। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, ओटीपी, यूपीआई अथवा बैंकिंग फ्रॉड जैसी साइबर घटनाओं का शिकार होने पर बिना विलंब किए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन -1930 अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें