बाइक और पेट्रोल टैंकर की जोरदार भिड़ंत, 16 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, मां व बड़ी मां गंभीर घायल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज चौकी अंतर्गत पूरे रामसहाय गांव के पास देल्हूपुर पावर हाउस मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और पेट्रोल टैंकर की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार 16 वर्षीय अंश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में अंश की मां और बड़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जबकि किशोर के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें 1 जुलाई से आम जनता की जेब पर असर: गैस सस्ता, पासपोर्ट-कार और बिना टिकट यात्रा पर बढ़ा खर्च












