सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को भावभीनी विदाई, डीएम और एसपी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि श्रीमती नमिता सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय और प्रेरणादायी रहा।अधिकारियों ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक दायित्व का समापन है, जबकि समाज और राष्ट्र की सेवा का भाव जीवनभर बना रहता है। उन्होंने श्रीमती नमिता सिंह के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर श्रीमती नमिता सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
ये भी पढ़ें बाइक और पेट्रोल टैंकर की जोरदार भिड़ंत, 16 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, मां व बड़ी मां गंभीर घायल












