पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में दिए सख्त निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 01 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार भी मौजूद रहे।जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी दीपक भूकर ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश












