घंटों की बारिश के बाद सई पुल के पास सड़क धंसी, लगा लंबा जाम

घंटों की बारिश के बाद सई पुल के पास सड़क धंसी, लगा लंबा जाम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। लगातार कई घंटों तक हुई बारिश के बाद शहर के बेला देवी मंदिर के निकट सई पुल के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया। सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया और मौके पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी, ताकि कोई वाहन या राहगीर हादसे का शिकार न हो। पुलिस यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई में दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें