चिलबिला में हल्की बारिश से जलभराव, सदर विधायक के प्रतिष्ठान के सामने भी भरा पानी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। नगर पालिका परिषद बेला के चिलबिला क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की समस्या सामने आ गई। सदर विधायक के प्रतिष्ठान श्री राम स्वीट्स के सामने भी सड़क पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि के प्रतिष्ठान के सामने ही जलनिकासी की ऐसी स्थिति है, तो शहर के अन्य इलाकों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। लोगों ने नगर पालिका से जलनिकासी व्यवस्था में सुधार और स्थायी समाधान की मांग की है।
ये भी पढ़ें घंटों की बारिश के बाद सई पुल के पास सड़क धंसी, लगा लंबा जाम












