कोचिंग से साइकिल चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
कुंडा प्रतापगढ़। कुंडा कस्बे में स्थित एस डी कोचिंग के बाहर से बच्चों की साईकिल गुरुवार को चोरी हो गई थी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस चोरों की तलाश करने में जुट गई, शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे पुलिस को सूचना मिली की कुंडा थाना क्षेत्र के चमरोटी ग्यासपुर बाईपास के पास दो युवक मौजूद है। देरी न करते हुए दरोगा चन्द्रबली सिंह दरोगा निर्मल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश किए लेकिन पुलिस ने होशियारी से पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला दोनों युवक साईकिल चोर है, पुलिस ने कोचिंग से चोरी हुई साईकिल के बारे में भी पूछा तो दोनों युवकों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और निशान देही पर पुलिस ने चोरी की 3 साईकिल बरामद भी कर लिया। पुलिस दोनों चोर को थाने लाई। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने कार्रवाई करते हुए दोनों चोर को जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें पुलिस लाइन में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित, मिस तीज प्रतियोगिता में श्रीमती संगीता रहीं विजेता













