जेठवारा पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ में हत्या के मामले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

जेठवारा पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ में हत्या के मामले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

 

प्रतापगढ़। थाना जेठवारा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को गजराही पुलिया के पास एसएनएस स्कूल के समीप चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मौजूद हैं। घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चंदेश उर्फ पिंटू वर्मा पुत्र ललई वर्मा निवासी पूरेचंदन खटवारा के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी तेज बहादुर उर्फ तेजे पुत्र संतलाल वर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जेठवारा नरेंद्र सिंह व स्वाट टीम द्वारा की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें