एटा में टीईटी-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 7 परीक्षा केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। आगामी 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित टीईटी-2026 जनपद के 7 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। 4 जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीनों दिनों में कुल 14,400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
अपर जिलाधिकारी संगम लाल ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह संचालित रहें तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर हर समय तैयार रखा जाए।
उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों और पहुंच मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा संचालन की मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत कराया गया। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त स्टाफ, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, जनरेटर और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।एटा में टीईटी-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 7 परीक्षा केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
एटा। आगामी 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित टीईटी-2026 जनपद के 7 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। 4 जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीनों दिनों में कुल 14,400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
अपर जिलाधिकारी संगम लाल ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह संचालित रहें तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर हर समय तैयार रखा जाए।
उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों और पहुंच मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा संचालन की मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत कराया गया। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त स्टाफ, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, जनरेटर और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें