पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले थाना सेक्टर-58 साइबर टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का शिकार हुए पीड़ित के 45,000 रूपये वापस कराये गयें।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में आवेदक द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 26.04.2026 को कंपनी कार्य के नाम पर उनसे ₹45,000/- की धनराशि ली गई थी, किंतु न तो कार्य किया गया और न ही धनराशि वापस की गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। निरंतर एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक द्वारा थाना सेक्टर-58 साइबर पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












