“ग्रीन चौपाल, पौधारोपण एवं आम भंडारा कार्यक्रम” का किया सफल आयोजन,CDO श्री कुमार सौरभ,मोदीनगर रेंज, गाजियाबाद वन प्रभाग के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चुड़ियाला, ग्राम पंचायत -चुड़ियाला, विकास खण्ड- भोजपुर, गाजियाबाद में “ग्रीन चौपाल, कार्यक्रम आयोजित

“ग्रीन चौपाल, पौधारोपण एवं आम भंडारा कार्यक्रम” का किया सफल आयोजन,CDO श्री कुमार सौरभ,मोदीनगर रेंज, गाजियाबाद वन प्रभाग के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चुड़ियाला, ग्राम पंचायत -चुड़ियाला, विकास खण्ड- भोजपुर, गाजियाबाद में “ग्रीन चौपाल, कार्यक्रम आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक: 03.07.2026 मोदीनगर रेंज, गाजियाबाद वन प्रभाग के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चुड़ियाला, ग्राम पंचायत -चुड़ियाला, विकास खण्ड- भोजपुर, गाजियाबाद में “ग्रीन चौपाल, पौधारोपण एवं आम भंडारा कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद ,मुख्य अतिथि एवं श्री पीयूष वर्मा ,खण्ड विकास अधिकारी , श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला परियोजना अधिकारी, गाजियाबाद, श्रीमती सुचिता सिंह, ब्लॉक प्रमुख, भोजपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों को क्षेत्रीय वन अधिकारी (मोदीनगर रेंज) द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया तथा वन विभाग द्वारा संचालित कार्बन क्रेडिट योजना के लाभों एवं प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।वन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट का भी वितरण किया गया।अतिथिगण द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही “आम भंडारा कार्यक्रम” के अन्तर्गत ग्रामवासियों एवं बच्चों को आम के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।कार्यक्रम में श्री अमित सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी, मोदीनगर रेंज सहित रेंज का समस्त स्टॉफ, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें